दरभंगा: नीट परीक्षा लिक मामले से नाराज लोगो ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का किया कॉ. भोगेंद्र झा चौक पर पुतला दहन
नीट परीक्षा लिक मामले से नाराज सैंकड़ो लोगो के साथ सोशल एक्टिवस्ट, प्रियंका झा के नेतृत्व मे कौमरेड स्वर्गीय भोगेन्द्र झा चौक के निकट केंद्रीय शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया गया। यह पुतला दहन शनिवार की शाम 5 किया गया। वही मौजूद लोगों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की है।