कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने ग्राम जसरा के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के लिए उपलब्ध शैक्षणिक एवं पोषण संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने केंद्र की आकर्षक चित्रकारी की सराहना करते हुए कुपोषित बच्चों की नियमित निगरानी, स्वास्थ्य परीक्षण एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत बर्मन, जिला कार्यक्रम अधिकारी उत्तम प्रसाद एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
@padminibhoisahu
@chhattisgarhcmo
@dpr.chhattisgarh
#Sarangarhdistrict
#chhattisgarh
Sarangarh Bilaigarh, Chhattisgarh | Jun 10, 2026