जोकीहाट: जोकहाट के गैरकी मसूरी पंचायत में रहरिया नदी के कटाव से प्राथमिक विद्यालय पर मंडराया खतरा
जोकीहाट के गैरकी मसूरिया पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय रहरिया नदी के कटाव की जद में है। नदी स्कूल से महज कुछ मीटर दूर रह गई है। ग्रामीणों के अनुसार पहले एक विद्यालय नदी में समा चुका है। कई बार शिकायत और निरीक्षण के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया गया।