कन्नौज: आरक्षी भर्ती परीक्षा के पेपर लीक और धांधली का आरोप, अभ्यर्थियों ने डीएम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन ।
जिले में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा संपन्न हो गई है। 17 और 18 फरवरी को जिले के 10 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा की समाप्ति के बाद सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे परीक्षार्थियों ने धांधलीय का आरोप लगाया है। परीक्षार्थियों का कहना था कि पेपर होने से पहले ही लोगों के पास वह मौजूद था।