राजगढ़: साइकिल से भारत भ्रमण पर निकलीं राष्ट्रीय एथलीट आशा मालवीय को रामगढ़ एसपी ने किया सम्मानित
राजगढ़ जिले के छोटे से गांव नताराम की बेटी आशा मालवीय साइकिल से भारत भ्रमण पर निकली, आज गुरुवार की सुबह 11:00 मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि राष्ट्रीय एथलीट आशा मालवीय रामगढ़ पहुंची. उनके आगमन पर रामगढ़ छावनी स्थित पंजाब रेजिमेंट सेंटर में उनका स्वागत किया गया और फुटबॉल ग्राउंड में पुलिस अधीक्षक ने उन्हें सम्मानित किया.