फुलवारी: फुलवारी शरीफ में सब्जी खरीदकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
फुलवारी शरीफ स्थित गोविंदपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार देर रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान गोविंदपुर निवासी कुमार रवि (23) और सोनित कुमार (18) के रूप में हुई है। दोनों युवक खगौल से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हुआ। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए पटना एम्स के ट्रॉमा स