टिकारी: कुसापी गांव से चोरी मामले के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पांच वर्ष पूर्व पंचानपुर थाना में दर्ज की गई थी प्राथमिकी
Tikari, Gaya | Jul 9, 2026 पंचानपुर थाना क्षेत्र कुसापी से पुलिस ने चोरी के आरोपित को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मधुसूदन यादव के पुत्र ब्रजेश यादव उर्फ मल्लू से हुई है। जिस पर 5 वर्ष पूर्व चोरी की घटना का FIR दर्ज हुआ था। SHO ने बताया की लगातार गिरफ्तारी को लेकर चलाए गए छापेमारी अभियान में सफलता हाथ लगी। गिरफ्तार आरोपी को गुरुवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।