पालीगंज प्रखंड के लालगंज सेहरा महादलित बस्ती में काफी दिनों से महादलित को पेयजल की समस्या हो रही थी। इस समस्या को लोगों ने लोजपा रामविलास के नेता सुनील यादव से अवगत कराते हुए बताया था। इसके बाद उन्होंने निजी फंड से महादलित बस्ती में चापाकल को लगवा कर समस्या को दूर कराया। मामला सोमवार की शाम 4:15 की है।