परिक्षेत्र सहायक वृत्त लतार अंतर्गत बीट धुरवासिन के वन कक्ष क्रमांक RF-440 में गोहडारी नदी पर हो रहे अवैध रेत उत्खनन पर बुधवार की दोपहर लगभग 3 बजे वन विभाग ने अचानक कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान मौके से दो ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जप्त किया गया। सूचना मिलने पर वन अमला तुरंत मौके पर पहुँचा, लेकिन विभागीय कार्रवाई को देखते ही खनन में शामिल लोग मौके से भाग निकले।