बांधवगढ़: तुम्हदार घाट में दर्दनाक सड़क हादसे में बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
उमरिया जिले के तुम्मदार घाट में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।मृतक की पहचान मान सिंह परस्ते पिता धर्म सिंह उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम छिवनी थाना शाहपुरा जिला डिंडौरी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि मान सिंह अपने निजी काम से उमरिया जा रहा था, तभी तुम्मदार घाट के पास गुप्ता बस सर्विस की बस से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।