लोहरदगा: जंगली हाथी का कहर, कई गांवों में भारी तबाही, घर तोड़े; दहशत में ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा
लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों में बीती गुरुवार और शुक्रवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, हाथी पहले इटरा और बड़मड़ा पहाड़ क्षेत्र में डेरा जमाए हुए था और अंधेरा होते ही रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ गया। विनोद उरांव ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे बताया कि हाथी ने इटरा गांव म