रमकंडा: हरहे पंचायत में मुखिया ने निजी खर्च से कराई 2 किलोमीटर सड़क की मरम्मत, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
रमकंडा प्रखंड के हरहे पंचायत में बरसात के मौसम को देखते हुए मुखिया श्रवण प्रसाद कमलापुरी ने एक सराहनीय पहल करते हुए अपने निजी खर्च से करीब दो किलोमीटर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया है। यह सड़क हरहे गांव से होकर पंचायत भवन तक जाती है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण विभिन्न कार्यों के लिए आते-जाते हैं।