मुरादाबाद: सोनाकपुर थाना क्षेत्र में पूर्व सांसद के करीबी ठेकेदार की गुंडई, मरीज ले जा रहे टैक्सी चालक को बेरहमी से पीटा
मुरादाबाद में बीजेपी नेता और पूर्व सांसद वीर सिंह के करीबी एक ठेकेदार की गुंडई का मामला सामने आया है। ठेकेदार लखपत सिंह ने मरीज ले जा रहे एक टैक्सी चालक को साथियों की मदद से बेरहमी से पीटा। विवाद बीच सड़क पर खड़ी ठेकेदार की गाड़ी को लेकर हुआ। घटना में टैक्सी चालक समेत 6 से अधिक लोगो को गंभीर चोटें आई हैं। घटना मुरादाबाद के सोनकपुर थाना क्षेत्र की घटना है।