मुरादाबाद: थाना कांठ पुलिस ने किशोर की हत्या का किया खुलासा, एक आरोपी को भेजा जेल, एसपी देहात ने दी पूरी जानकारी
एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि, जब जीशान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि मेरे पिता अलीमुद्दीन वह भाई नसीमुद्दीन उर्फ भूरा मुझे मारते पीटते और बात बात में टोका टाकी करते थे,मेरे पिता अपनी पूरी जायदात मेरे भतीजे के नाम करने की धमकी देते थे, इसीलिए 25 जुलाई को मैंने अपने भतीजे की हत्या की योजना बनाकर अगवाकर घटना को अंजाम दे दिया।