मुरादाबाद: डीआईजी मुनिराज ने साइकिल पर सवार होकर, मुरादाबाद से ब्रजघाट तक 70 किलोमीटर की यात्रा की
कांवड़ यात्रा के दूसरे सोमवार के अवसर पर डीआईजी मुनिराज ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। रविवार को उन्होंने साइकिल पर सवार होकर मुरादाबाद से ब्रजघाट तक 70 किलोमीटर की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान डीआईजी ने हाईवे पर चल रहे कांवड़ियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली।