हाथरस: नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित
जनपद हाथरस की रिजर्व पुलिस लाइन के ऑडिटोरियम कक्ष में नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न संस्थाओं की महिलाएं मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में मौजूद रहीं। हाथरस जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा मौजूद रहे। मुख्य अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत सम्मानित किया गया।