बांका: बांका में उत्पाद विभाग ने 31 लीटर शराब के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Jan 9, 2025 उत्पाद विभाग की टीम ने बांका में अभियान चलाकर 31 लीटर शराब के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया। गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे दोनों युवकों को आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि अभियान चलाकर रगनियां निवासी रामजी टुडू के पास से 1 लीटर एवं महादेव स्थान निवासी अजय मरांडी के पास से 30 लीटर शराब बरामद किया गया