ग्राम नागदा फोरलेन पर बोलेरो से 660 लीटर अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार।धार जिले के ग्राम नागदा में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी बोलेरो पिकअप जब्त की। विभाग ने इस कार्रवाई का वीडियो शनिवार रात 8 बजे जारी किया।यह कार्रवाई 21–22 नवंबर की दरमियानी रात कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर की गई।