श्री करणपुर: श्रीकरणपुर में पदमपुर रोड पर कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
Shree Karanpur, Ganganagar | Apr 8, 2026
श्रीकरणपुर में पदमपुर रोड स्थित पैलेस के सामने कृषि विभाग से अनुबंधित कार और बाइक की टक्कर में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद दोनों वाहन सड़क के बीच खड़े रहने से जाम की स्थिति बन गई और लंबी कतारें लग गईं। बुधवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी अनुसार कार वार्ड-18 निवासी सोनू की बताई गई, जबकि बाइक धानमंडी का श्रमिक चला रहा था।