कसरावद में उस समय सनसनी फैल गई जब एक तेज रफ्तार कार चालक को समझाइश देना भारी पड़ गया। टोकने की बात पर भड़के युवकों ने सरेराह जमकर उत्पात मचाया और भारी हंगामा खड़ा कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। घटना के सनसनीखेज वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।