कोटड़ी क्षेत्र के ग्राम ढोकलिया में नई पंचायत गठन की प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति विकास अधिकारी रामविलास मीणा, समिति सदस्य एवं पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र तिवारी ने प्रस्तावित पंचायत मुख्यालय का आज शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे निरीक्षण किया। अधिकारियों ने भवन एवं स्थान का स्थल-जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।