बेगूसराय: बेगूसराय में सभी विद्यालय 20 दिसंबर से खुलेंगे, DM ने जारी किया आदेश
बेगूसराय में 20 दिसंबर से जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालय खुल जाएंगे. इस संबंध में डीएम तुषार सिंगला ने रविवार की शाम 7:00 बजे आदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए सभी विद्यालय 9:00 बजे के बाद ही खुलेंगे. उन्होंने कहा कि बच्चों का सिलेबस पूरा किया जाना भी अनिवार्य है. इसको ध्यान में रखते हुए यह आदेश जारी किया गया है.