शनिवार को दोपहर 2:00 बजे मुख्य न्यायाधीश का जिला रायपुर और परिवार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण। दीपावली अवकाश के दौरान न्यायालय व्यवस्थाओं और लंबित मामलों की समीक्षा। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने 25 अक्टूबर को जिला रायपुर एवं परिवार न्यायालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय के कामकाज की समीक्षा की और निर्देश दिए।