फतेहपुर: मलवां थानां क्षेत्र में ट्रक से माल उतारते समय करंट की चपेट में आकर 32 वर्षीय युवक की हुई मौत
राधानगर थाना क्षेत्र के उमरी गांव निवासी जगतपाल का पुत्र अजय मजदूरी करता था। बताते हैं कि ट्रक में माल लोड करते समय एचटी लाइन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विच्छेदन गृह भेज दिया। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया।