हसनगंज: उन्नाव के भितरेपार गांव में ब्राह्मण समाज ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया, पूर्व एमएलसी रहे मौजूद
उन्नाव जनपद के नवाबगंज विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत भितरेपार स्थित महर्षि जमदग्नि ऋषि आश्रम में रविवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान इस कार्यक्रम में भारी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे हैं साथ ही पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी उर्फ गुड्डू भी कार्यक्रम में शामिल हुए