बीसलपुर: बरखेड़ा क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के चलते लड़की के परिजनों ने युवक के साथ की मारपीट, वीडियो हुआ वायरल
बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पौटा कला में बीते दिन एक मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिस मामले में पीड़ित के पिता सफीक शाह ने मारपीट करने वाले तीन नामजद सहित एक अज्ञात के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया था जिस मामले में बीसलपुर पुलिस क्षेत्राधिकार प्रगति चौहान ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था जिसके चलते लड़की पक्ष के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की थी ।