हायाघाट: चैत्र नवरात्र को लेकर हायाघाट प्रखंड में कन्याओं ने जगह-जगह निकाली भव्य कलश शोभा यात्रा
चैत्र नवरात्र को लेकर रंग-बिरंगे परिधानों में सजी कन्याओं ने जगह-जगह भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से पूरा माहौल भक्ति मय बना रहा। महारानी लक्ष्मीपुर ड्योढ़ी आनंदपुर सहोड़ा स्थित दुर्गा स्थान से 751 कन्याओं ने गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। होरलपट्टी स्थित गंगासागर तालाब से जल भरकर अपने गंतव्य स्थल पहुंचे।