धमतरी: धमतरी में मजदूर के बेटे का ट्यूटोरियल आर्मी में हुआ चयन, यशवंत को मिल रही बधाइयां
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी शहर के सोरिद डिपो पारा निवासी यशवंत साहू का भारतीय सेना की ट्यूटोरियल आर्मी में चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल और एथलेटिक्स खिलाड़ी यशवंत ने 1500मी, 5000मी और मैराथन में राज्य का प्रतिनिधित्व किया था। मजदूर पिता राम प्रसाद साहू के बेटे यशवंत ने कोच टिकेश्वर निर्मलकर और राजेश नायर से प्रशिक्षण लिया।