शाहपुरा: युवती की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, डीएनए से हुई शिनाख्त
जबलपुर: मदन महल क्षेत्र से 18 जनवरी से लापता युवती गीता राजपाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। शहपुरा में नर्मदा किनारे मिली लाश की डीएनए टेस्ट के बाद गीता के रूप में शिनाख्त हुई है। परिजनों ने दो युवकों पर हत्या का शक जताया है।