मिर्ज़ापुर: देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहदी खुर्द गांव के एक मकान से तीन दर्जन सांप निकलने से इलाके में हड़कंप मच गया
देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहदी खुर्द गांव के एक मकान से मंगलवार की दोपहर लगभग 1:00 बजे एक-एक कर इतने सांप निकालने लगे की लोग गिनते रह गए और घर के लोग काफी संख्या में सांप को देखकर घबरा गए जिसमें वन विभाग को सूचित किया गया वन विभाग की टीम ने सपेरे को बुलाकर जब रेस्क्यू करना शुरू किया तो मकान से 30 से 35 की संख्या में सांप रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया।