पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा चौक स्थित मां गायत्री ज्वेलर्स की दुकान में बुधवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान के पीछे से ईंट की दीवार तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे लॉकर को तोड़कर सोना–चांदी के गहनों सहित नगद राशि चोरी कर ली। मां गायत्री ज्वेलर्स के मालिक राहुल स्वर्णकार, जो सदर प्रखंड के बीना वार्ड नंबर 10 के निवासी हैं