अन्ता: अंता मंडी में बारिश में खुले में पड़े गेहूं भीग गए, बारदाना नहीं मिलने से किसान परेशान
Antah, Baran | Apr 4, 2026 अंता क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद हुई बारिश के चलते हैं कृषि उपज मंडी में पड़े पड़े गेहूं भीग गया बारदाने की कमी के कारण सरकारी खरीद केंद्र पर 28 मार्च से गेहूं की तुलाई बंद है इससे किसानों को लगातार परेशानी उठानी पड़ रही है शनिवार को अचानक मौसम बदला और बारिश हो गई जिससे गेहूं भीग गए