खगड़िया: चुकती के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से आरा जिले का युवक गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में चल रहा है इलाज
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के चुकती के पास बुधवार को 2:00 बजे स्कॉर्पियो के ठोकर से आरा जिले के एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है। घायल युवक की पहचान आरा जिले के प्रिंस कुमार के रूप में की गई है। वहीं पर परिजनों ने बताया कि युवक रोड पार कर रहे थे।