नरवर: राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन
नरवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र चुनाव आयोग द्वारा निरस्त किए जाने के विरोध में बाबा साहब स्मारक परिसर में धरना-प्रदर्शन एवं मौन उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपना विरोध दर्ज कराया।