भिवानी: जुई कलां थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदनाम करने की साजिश से युवती की फोटो वायरल कर रहा गांव का युवक पुलिस ने किया मामला दर्ज
जुई कलां थाना पुलिस को दी शिकायत में क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बेटी शादीशुदा है। गांव का ही एक युवक उसकी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल कर रहा है और उसके पास गलत मैसेज करता है। दो-तीन बार पहले भी उनकी पंचायत हाे चुकी है और पुलिस थाना में फैसला हो चुका है। लेकिन आरोपित अपनी हरकत नहीं सुधार रहा है।