भिवानी: लघु सचिवालय में जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने ईवीएम के प्रथम स्तर की चेकिंग कार्य का किया औचक निरीक्षण
डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने रविवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस में ईवीएम के प्रथम स्तर की चेकिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ईवीएम वेयर हाउस में प्रवेश करने वाले नागरिकों की एंट्री व हाजिरी रजिस्टर चेक किया तथा ईवीएम की चेकिंग करने वाले इंजीनियर को जरूरी निर्देश दिए।