विदिशा नगर: सिटीज नाइट टूर्नामेंट में दो मैचों का आयोजन, जैन कॉलेज में सिटीज प्रीमियर लीग नाईट टूर्नामेंट खेला गया
विदिशा के जैन कॉलेज ग्राउंड पर सिटीज प्रीमियर लीग नाइट टूर्नामेंट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार रात 10 बजे तक दो मैच खेले गए। एक मैच पुलिस और पटवारी 11 के बीच खेला गया, वही दूसरा मैच पटवारी 11 और नपा के बीच खेला गया। मैच की शुरुआत के दौरान विधायक मुकेश टंडन, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी पहुचें।