अंबाह: बागकापुरा में इलाज के दौरान गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Ambah, Morena | Nov 1, 2025 अम्बाह थाना क्षेत्र के बाग का पुरा गाँव में पाँच माह की गर्भवती महिला कोमल (24) की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। कोमल की तबीयत 29 अक्टूबर से खराब थी। शनिवार को हालत बिगड़ने पर मुरैना ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।