पीएसी गेट नंबर एक के सामने शुक्रवार रात साढ़े 9 बजेजन्मदिन कार्यक्रम से लौट रहे करनपुरा निवासी अरविंद कुमार अपने तीन बच्चों के साथ सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे अरविंद कुमार और बेटा अंश सड़क पर गिरकर घायल हो गए। जबकि दो बेटियां मामूली घायल हो गई। ड्यूटी पर मौजूद पीएसी जवान आशुतोष और कुलदीप अस्पताल लेकर आए।