विदिशा नगर: कोतवाली पुलिस ने एक आदतन अपराधी को, जिस पर एक दर्जन से ज्यादा अपराध दर्ज हैं, गुरुवार शाम तलवार के साथ गिरफ्तार किया
कोतवाली थाना टीआई आनंदराज ने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी गल्ला मंडी के पास रहने वाले 32 वर्षीय राहुल अहिरवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। उससे तलवार के साथ पुलिस ने पकड़ा, टीआई ने बताया कि उसके ऊपर पहले से कई अपराध दर्ज हैं। कोतवाली के अलावा अन्य थाना क्षेत्र में भी उसकी तलाश जारी थी। गुरुवार शाम 6 बजे आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।