पूसा: पूसा में आयोजित कार्यक्रम में मखाना के उत्पादन से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
पूसा स्थित कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के द्वारा मखाना उद्योग को बढ़ावा देने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है ।इसी क्रम में बताया गया कि मखाना के बड़े पैमाने पर उत्पादन से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। मखाना का अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ता जा रहा है ऐसे में किसान इससे जुड़कर अपना अच्छा जीविकोपार्जन कर सकते हैं।