भोगनीपुर: भोगनीपुर पुलिस ने मुठभेड़ में तीन चैन स्नेचरों को किया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी शामिल
भोगनीपुर कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि भज्जापुर के निकट से मुठभेड़ के बाद तीन चैन स्नेचरों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें से एक बाल अपचारी भी है। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम थाना अकबरपुर के बारा के नीतेश व यजु बताए है। उनके पास से एक सोने की चैन व 11500 रुपए मिले है। पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 2 बजे प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है।