रायगढ़: रायगढ़ राइस मिल में वेल्डिंग के दौरान हादसा, भूसे में आग लगने से 2 श्रमिक झुलसे, एक की हालत गंभीर
मिली जानकारी के अनुसार,उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मोहम्मद तासिम पिछले 5,6 वर्षों से अपने परिवार और ठेकेदार मोहम्मद शाहीद के साथ रायगढ़ की सावित्री राइस मिल में काम कर रहा था। रविवार दोपहर मिल की मशीन में साइक्लोन जाम होने पर वेल्डिंग का काम किया जा रहा था।