गाजीपुर में एक मामूली चूहे की वजह से एक बड़ा मशहूर और चलता रेस्टोरेंट प्रशासन ने सीज कर दिया है, बता दें कि एक कस्टमर ने ढाबे में खाना खाने के दौरान दही की प्लेट में चूहा पाया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। जिसका संज्ञान जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने ले लिया और इसके बाद फूड विभाग ने कार्यवाही की और ढाबे की जांच की और सील कर दिया।