कायमगंज कोतवाली के मोहल्ला बजरिया निवासी युवक नितिन जैन ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजन आनन फानन में नितिन जैन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने युवक नितिन जैन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।क्राइम इंस्पेक्टर मोहम्मद कामिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।