धौरहरा: रायपुर गांव में तेंदुए के हमले में घायल शुभम की मौत, ग्रामीणों ने सड़क जाम किया
लखीमपुर खीरी के ईसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रायपुर में तेंदुए के हमले में घायल युवक शुभम की उपचार के दौरान मौत हो गई। शुभम की मौत की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने रविवार शाम करीब 7:30 बजे ईसानगर से खमरिया जाने वाले मार्ग को को जाम कर दिया और वन विभाग तथा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।