सीतापुर: मानपुर इलाके में सड़क पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार कार खंती में गई, उपनिरीक्षक मनजीत कुमार हुए घायल
जनपद के मानपुर थाना क्षेत्र के सरैया सानी के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क पर बाइक सवार को बचाने के प्रयास में खंती में जा पहुंची इस हादसे में बाइक पर सवार उप निरीक्षक मनजीत कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे घायल मनजीत कुमार को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा उपचार जारी है।