टीकमगढ़: टीकमगढ़ में केंद्रीय मंत्री के बंगले के पास मिले 43 वोटर कार्ड, जलाने का प्रयास विफल, पटवारी ने किया ज़ब्त
टीकमगढ़ में मंगलवार रात एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल लाइन रोड पर केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के सरकारी बंगले के पास 43 वोटर आईडी कार्ड बरामद हुए। कुछ लोगों ने इन कार्ड को जलाने का भी प्रयास किया। पटवारी ने मौके और पहुंचकर सभी कार्ड जप्त कर लिए हैं।