धनवार प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को करीब 5 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों को काफी परेशानी हुई। बिजली विभाग के अनुसार, जमुआ प्रखंड के कुरुमडीहा से राजधनवार तक 33 केवी डबल सर्किट मेन लाइन में आवश्यक मरम्मत कार्य किए जाने के कारण सप्लाई बंद रखी गई थी।