शाहबाद: एक गांव के रहने वाले मामा पर दबंगों ने किया हमला, भांजियों से छेड़छाड़ का विरोध करने पर तोडा हाथ
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी नाबालिग भांजियों से छेड़ छाड़ का विरोध करने पर मारपीट और हाथ तोड़ देने का आरोप लगाते हुए तीन युवकों के विरुद्ध कोतवाली प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया सोमवार उसकी दो नाबालिग भांजियां दोपहर दो बजे खेत से वापस घर आ रही थी। तभी दबंगों ने घटना को अंजाम दिया।